Friday, June 20, 2025
Google search engine
HomeCrimeअकोला में लव मैरिज को लेकर बवाल, दो गुट भिड़े, 14 पर...

अकोला में लव मैरिज को लेकर बवाल, दो गुट भिड़े, 14 पर केस दर्ज

अकोला। महाराष्ट्र के अकोला के संवेदनशील अकोटफेल इलाके में प्रेम विवाह को लेकर बीती रात जमकर उपद्रव हुआ। दो गुटों के आमने-सामने आ जाने से इलाके में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गयी। एक गुट ने दूसरे गुट के घरों पर पथराव किया। जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और पूरे इलाके में स्थिति पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक यह घटना अवैध शराब की दुकान और प्रेम विवाह के चलते हुई है। एक समूह द्वारा दूसरे समूह की बस्ती पर पथराव किया गया। जिसके बाद दोनों गुट आमने-सामने आ गए तनाव का माहौल बन गया। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल अकोटफेल इलाके में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। कामकाज सुचारू रूप से शुरू हो गया हैं। अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है।
14 लोगों पर केस दर्ज
पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार की रात को अकोट फेल पुलिस थाना क्षेत्र के भीमनगर और पड़ोसी कादरी पुरा चौक पर हुई। घटना के बाद शहर के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों के 14 लोगों पर दंगा करने का मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने कहा कि नशे में धुत एक व्यक्ति ने भीमनगर में कुछ लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया, जिससे इलाके में तनाव बढ़ा। दोनों गुटों ने कुछ घरों पर पथराव किया। दोनों पक्षों के सात-सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल शहर में स्थिति नियंत्रण में है और नागरिकों से अनुरोध है कि वे किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। राज्य के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस अकोला के संरक्षक मंत्री हैं। फिलहाल अकोला में अन्य संवेदनशील इलाकों में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। हालांकि शहर में हालात फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन शहर में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments