Saturday, April 4, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraसिंहस्थ कुंभ 2027 की तैयारियों का जायजा, मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल ने...

सिंहस्थ कुंभ 2027 की तैयारियों का जायजा, मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल ने दिए सख्त निर्देश

नाशिक। सिंहस्थ कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के मद्देनज़र नाशिक शहर और आसपास चल रहे विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शनिवार को राज्य के मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल ने दौरा कर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी काम तय समय सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। मुख्य सचिव ने सड़क निर्माण, रेलवे विकास कार्य, हवाई अड्डा विस्तार और पार्किंग सुविधाओं सहित कई परियोजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान डॉ. प्रवीण गेडाम, पुनीत अग्रवाल, शेखर सिंह और मनीषा खत्री सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मीनाताई ठाकरे क्रीड़ा संकुल में प्रस्तावित पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा की। इसके बाद ओढा रेलवे स्टेशन का दौरा कर वहां चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया।रेलवे स्टेशनों के विकास, यात्रियों के लिए सुविधाएं और कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बस कनेक्टिविटी की योजनाओं पर भी चर्चा की गई। साथ ही, ओढा क्षेत्र में कुंभ मेले के लिए बनाए जा रहे घाटों का भी निरीक्षण किया गया।इसके बाद मुख्य सचिव ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा मुंबई-धुले राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया और काम की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर तकनीकी या प्रशासनिक अड़चनें आ रही हों, तो उन्हें तुरंत सामने लाया जाए, ताकि कार्यों में देरी न हो। साथ ही सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए तय समय में कार्य पूरा करने की जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने नाशिक हवाई अड्डा विस्तार कार्य का भी निरीक्षण किया और स्पष्ट किया कि एक बार शुरू हुए कार्यों में किसी प्रकार की रुकावट नहीं आनी चाहिए। सभी परियोजनाएं समयबद्ध तरीके से पूरी हों, यह सुनिश्चित करना संबंधित एजेंसियों की जिम्मेदारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments