Tuesday, December 2, 2025
Google search engine
HomeArchitectureभारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों को 689 करोड़ की राहत...

भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों को 689 करोड़ की राहत राशि मंजूर

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए 689 करोड़ 52 लाख 61 हजार रुपये की सहायता राशि मंजूर की है। राहत और पुनर्वास मंत्री माकरंद जाधव-पाटिल ने बताया कि जून 2025 से अगस्त 2025 के बीच नांदेड़, परभणी, सतारा और सांगली जिलों में बाढ़ और बारिश से लाखों किसानों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई थीं। अगस्त 2025 में 6,48,533.21 हेक्टेयर क्षेत्र में 7,74,313 किसानों की फसलें नष्ट हुईं, जिसके लिए 553 करोड़ 48 लाख 62 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं जून से अगस्त 2025 के बीच 1,51,222.6 हेक्टेयर भूमि पर 2,38,530 किसानों की फसल प्रभावित हुई, जिसके लिए 128 करोड़ 55 लाख 38 हजार रुपये मंजूर हुए हैं। इसी अवधि में 21.60 हेक्टेयर भूमि पर 142 किसानों की फसल को नुकसान हुआ, जिसके लिए 3 लाख 23 हजार रुपये की मदद दी जाएगी, जबकि 13,475 किसानों की 4,074.27 हेक्टेयर भूमि प्रभावित होने पर 7 करोड़ 45 लाख 38 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। मंत्री जाधव-पाटिल ने कहा कि सरकार संवेदनशील है और प्रभावित फसलों का तुरंत पंचनामा कर राहत मंजूर की गई है। उन्होंने संबंधित जिला कलेक्टरों को निर्देश दिया कि किसानों को दी जाने वाली यह राहत राशि उनके ऋण या अन्य बकाए में समायोजित न की जाए, बल्कि सीधे उनके उपयोग के लिए उपलब्ध कराई जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments