Sunday, June 29, 2025
Google search engine
HomeMaharashtraप्रधानाध्यापक गंगा प्रसाद तिवारी का सम्मान समारोह संपन्न

प्रधानाध्यापक गंगा प्रसाद तिवारी का सम्मान समारोह संपन्न

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित गुफा मनपा हिंदी शाला क्रमांक 1, जोगेश्वरी पूर्व के मुख्याध्यापक गंगा प्रसाद गिरजा शंकर तिवारी की सेवा सम्पूर्ति सम्मान समारोह का आयोजन, उसी विद्यालय के सभागार कक्ष में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व उप शिक्षणाधिकारी अशोक मिश्र ने की। माधुरी दीक्षित की सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार नारायण तिवारी, एडवोकेट वाई पी दुबे, शिक्षक वेल्फेअर संघ के अध्यक्ष के पी सिंह चौहान, कनिष्ठ परीक्षक दुर्गा प्रसाद मिश्र, संतोष कुमार शुक्ल, स्वाति शिघोरे तथा रीजनल मैनेजर नागेश मिश्रा उपस्थित रहे। प्रमुख वक्ताओं के रूप में दुलार मणि तिवारी, शिक्षक नेता प्रवीण यादव, वैद्यनाथ द्विवेदी, प्रधानाध्यापक ईश्वर देव पाल, पत्रकार राकेश मणि तिवारी, उत्तर शक्ति के संपादक ओम प्रकाश प्रजापति, पूर्व प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र मिश्र, संतोष सिंह, राम पागरेकर, रामबली त्रिपाठी तथा सुरेंद्र सिंह ने गंगा प्रसाद तिवारी के बारे में अपनी बातें रखी। योगेंद्र शुक्ला ने स्वागत गीत और पंडित गुलाब धर पांडे ने वैदिक मंत्रों के साथ सत्कार मूर्ति गंगा प्रसाद तिवारी और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती चंदा तिवारी का जयमाल कार्यक्रम संपन्न कराया। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार शिवपूजन पांडे ने किया। इस अवसर पर विजय यादव, उमाशंकर यादव ,विशाल सिंह, जितेंद्र तिवारी ,ओम प्रकाश मिश्र, सुरेश पाल, वेद प्रकाश शुक्ल, विनोद मिश्र, श्यामनंदन यादव, अखिलेश सिंह, तनिश सिंह, विनीत उपाध्याय, अंकुल तिवारी दिलीप तिवारी, सुपुत्र अनुज तिवारी, पौत्री स्वरा तिवारी, विनीत उपाध्याय, वंदना उपाध्याय, गीता पांडेय, तारा देवी, आरती देवी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। मानपत्र का वाचन विवेकानंद राय ने किया। वरिष्ठ पत्रकार राजेश उपाध्याय समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अरविंद सिंह, सारिका पाल, शीतल संखे, वंदना सिंह,निर्मला परमार एवम भागन गायकवाड आदि का विशेष योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments