Wednesday, March 25, 2026
Google search engine
Homeअन्य राज्यप्रभा तिवारी सम्मानित: लव जिहाद व धर्मांतरण के खिलाफ जागरूकता कार्यों को...

प्रभा तिवारी सम्मानित: लव जिहाद व धर्मांतरण के खिलाफ जागरूकता कार्यों को मिला सम्मान

रायपुर के वृंदावन हॉल में आयोजित महिला शिखर सम्मान समारोह में 33 विशिष्ट महिलाओं का हुआ सम्मान

सुनील चिंचोलकर
बिलासपुर, छत्तीसगढ़।
वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़, रायपुर द्वारा आयोजित महिला शिखर सम्मान समारोह में समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाली जिला अध्यक्ष प्रभा तिवारी (वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन, बिलासपुर) को सम्मानित किया गया। उन्हें लव जिहाद एवं धर्मांतरण के विरुद्ध जागरूकता फैलाने तथा समाज को संगठित करने के प्रयासों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
रायपुर के वृंदावन हॉल में आयोजित इस भव्य समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली कुल 33 महिलाओं को स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, रायपुर महापौर मीनल चौबे, भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडे, रायपुर की डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस अर्चना झा तथा समग्र शिक्षा जांजगीर की सहायक परियोजना अधिकारी हेमलता शर्मा उपस्थित रहीं। इसके अलावा कार्यक्रम में वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणनिधि मिश्रा, युवा अध्यक्ष अविनय दुबे, प्रदेश सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, प्रदेश महासचिव डॉ. सुनील कुमार ओझा, संभागीय अध्यक्ष अजय अवस्थी, प्रदेश अध्यक्ष नितिन कुमार झा एवं प्रदेश सचिव रामवृत तिवारी सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे। समारोह में समाज के उत्थान, जागरूकता और संगठन को लेकर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार भी व्यक्त किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments