Friday, June 20, 2025
Google search engine
HomeIndiaPoonch: सेना के बचाव अभियान में स्वेच्छा से शामिल होने वाले छह...

Poonch: सेना के बचाव अभियान में स्वेच्छा से शामिल होने वाले छह नागरिकों को सेना ने किया सम्मानित

Poonch

पुंछ:(Poonch) पुंछ जिले में बाढ़ में दो सैनिकों के बहने के बाद स्वेच्छा से सेना के बचाव अभियान में शामिल होने वाले छह नागरिकों के एक समूह को सेना द्वारा सम्मानित किया गया।

उनके योगदान को स्वीकार करते हुए सेना ने मंगलवार को पुंछ में एक विशेष समारोह आयोजित किया और उनकी वीरता और मदद के लिए उन्हें सम्मानित किया। जम्मू स्थित सेना पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने कहा कि डोगरिया गांव के करामत हुसैन, शकील अहमद, इमरान अहमद, मुश्ताक अहमद और राजा खान और बेहरामगल्ला के अफतार अहमद ने बचाव अभियान के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना सेना के साथ अभियान में शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को पुंछ के दुर्गम इलाके में एरिया डोमिनेशन गश्ती ड्यूटी के दौरान लांसनायक तेलु राम एक पहाड़ी नदी को पार करते समय अचानक आई बाढ़ में बह गए। गश्ती दल के नेता नायब सूबेदार कुलदीप सिंह ने भी अपने अधीनस्थ को बचाने का प्रयास करते हुए अपनी जान दे दी।

इसी बीच कुलदीप सिंह का शव शनिवार रात घटना के कुछ घंटों के भीतर बरामद कर लिया गया था जबकि तेलु राम का शव अगले दिन निकाला गया। सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में स्थानीय लोगों को सैनिकों के शव निकालने में सेना की मदद करते हुए दिखाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments