Saturday, September 28, 2024
Google search engine
HomeCrimeपुणे ड्रग्स मामले में पुलिस का सख्त कदम: पब सील, चार पुलिसकर्मी...

पुणे ड्रग्स मामले में पुलिस का सख्त कदम: पब सील, चार पुलिसकर्मी निलंबित

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर में ड्रग्स का गोरखधंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ललित पाटिल ड्रग्स मामले के बाद पुलिस ने बड़े पैमाने पर नशे के खिलाफ अभियान छेड़ा था। इसके बावजूद पुणे में ड्रग्स आसानी से उपलब्ध होने के आरोप लग रहे हैं। ताजा मामला पुणे के फर्ग्यूसन रोड का है, जहां एक वीडियो वायरल होने के बाद पूरे राज्य में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो फर्ग्यूसन रोड पर स्थित एल3 बार पब का बताया जा रहा है, जहां दो लड़के देर रात वॉशरूम में ड्रग्स लेते दिख रहे हैं। इस मामले में पुणे पुलिस अब एक्शन मोड में है। पुणे पुलिस कमिश्नर के आदेश के बाद शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन के दो वरिष्ठ अधिकारियों समेत चार पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। पुलिस उपायुक्त संदीप गिल ने तत्काल प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए दो अधिकारियों को भी निलंबित करने का आदेश जारी किया है। अब तक कुल चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया जा चुका है। शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक अनिल माने और सहायक पुलिस निरीक्षक दिनेश पाटिल को निलंबित कर दिया गया है। उनके साथ दो बिट-मार्शल को भी निलंबित किया गया है। वहीं, पब के संचालक समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुणे पुलिस ने पब के मालिक संतोष विठ्ठल कामठे, सचिन कामठे, उत्कर्ष कालिदास देशमाने, योगेंद्र गिरासे, देवी माहेश्वरी, अक्षय दत्तात्रय कामठे, दिनेश मानकर, मोहन राजू गायवाड के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस उपायुक्त संदीप गिल ने बताया कि एल3 बार की मेन एंट्री रात 1.30 बजे बंद कर दी जाती थी और उसके बाद दूसरे गेट से एंट्री दी जाती थी। अब तक 5 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। शिवाजी नगर पुलिस ने पब का डीवीआर, लाइट-साउंड, टीवी समेत सभी चीजें अपने कब्जे में ले ली हैं। इस बीच, पब को राज्य उत्पाद शुल्क विभाग ने सील कर दिया है। इस ड्रग्स मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments