Monday, June 30, 2025
Google search engine
Homeबिहारपाटलिपुत्र काव्य महोत्सव कार्यक्रम संपन्न

पाटलिपुत्र काव्य महोत्सव कार्यक्रम संपन्न

पटना। वरिष्ठ साहित्यकार स्व॰ उमाशंकर लोहिया को समर्पित नवभारती सेवा न्यास के तत्वावधान में दिनांक 19 मार्च 2023, दिन रविवार सुबह 10 बजे से पाटलिपुत्र काव्य महोत्सव का आयोजन बी. डी. कॉलेज के सभागार में संपन्न हुआ, जिसमें पूरे बिहार व अन्य राज्यों से आमंत्रित चालीस कवियों ने काव्यपाठ किया। कार्यक्रम का संयोजन कवि युवा कुंदन आनंद ने एवं आयोजन कवयित्री प्रीति सुमन ने किया। झारखंड से कवयित्री रजनी मल्होत्रा नैयर, रेणु मिश्रा, उत्तर प्रदेश से  कवि अशोक श्रीवास्तव एवं हिमांशु भारद्वाज एवं महाराष्ट्र से कवयित्री प्रीति मिश्रा ने इसमें शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिरुद्ध सिन्हा ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे भगवती प्रसाद द्विवेदी, डॉ. शत्रुघ्न शरण सिंह (हिंदी विभागाध्यक्ष बी. डी. कॉलेज), संजय कुमार कुंदन, भावना शेखर, शहनाज़ फ़ातमी, प्रेम किरण। महोत्सव में बिहार के चर्चित युवा कवि कुंदन आनंद की पुस्तक ‘कुछ ऐसा है रूप तुम्हारा’ का लोकार्पण भी हुआ।संजीव कुमार, सुनील कुमार, अभिलाषा सिंह, चंद्रबिंद सिंह, नेहा भारती और हिंदी विभाग बी.डी. कॉलेज कार्यक्रम में सहयोगी रहे। इस कार्यक्रम में नवनीत कृष्ण, कुमार आर्यन, सलमान अश्हदी साहिल, आराधना प्रसाद, कल्पना आनंद, संतोष सिंह शेखर, अमृतेश मिश्रा, रवि रंजन, नताशा, नरेंद्र कुमार, प्रत्यूष चन्द्र मिश्र, अविनाश अमन, नसीम अख्तर, जियाउर रहमान जाफरी, ज्योति स्पर्श, उत्कर्ष आनंद, केकी कृष्णा आदि अनेक कवि सहभागी हुए। कार्यक्रम की आयोजिका प्रीति सुमन ने कहा कि पाटलिपुत्र काव्य महोत्सव कवियों का एक मिलन उत्सव है। इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य साहित्य-संस्कृति को बढ़ाने के साथ साहित्य में गुटबाजी को समाप्त करना ,समाज को दिशा देनेवाले साहित्यकारों को एकसाथ लेकर चलना है। ऐसे आयोजनों से वरिष्ठ व कनिष्ठ रचनाकार एक दूसरे को जान पाते हैं। धन्यवाद ज्ञापन कवि सुनिल कुमार ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments