Wednesday, January 14, 2026
Google search engine
HomeCrimeमादक पदार्थ के साथ नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार

मादक पदार्थ के साथ नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने 66 वर्षीय नाइजीरियाई महिला से लगभग 6.4 लाख रुपये का मादक पदार्थ जब्त किया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तुलिंज पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी केहिंदे बोलाजी बेलो के मीरा-भयंदर इलाके के प्रगति नगर स्थित मकान में छापा मारा। तुलिंज थाने के वरिष्ठ निरीक्षक शैलेंद्र नगरकर ने बताया कि पुलिस ने बेलो के पास से 56.2 ग्राम मादक पदार्थ ‘एमडी’ और 7.5 ग्राम कोकीन जब्त की जिसकी कीमत करीब 6.4 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि महिला के खिलाफ स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments