HomeBusinessNew Delhi: जीडीपी के आंकड़ों से परे सशक्तीकरण पर ध्यान देने की...

New Delhi: जीडीपी के आंकड़ों से परे सशक्तीकरण पर ध्यान देने की जरूरतः सीतारमण

New Delhi

नई दिल्ली:(New Delhi) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने विकासशील देशों में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के आंकड़ों से परे देखने और डिजिटल संपर्क को बेहतर कर लोगों को सशक्त बनाने की जरूरत पर जोर दिया। सीतारमण ने जापान के निगाता शहर में जी-7 समूह की एक बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।

वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक वित्त मंत्री ने टिकाऊ वृद्धि और पर्यावरण के महत्व और अल्पावधि एवं दीर्घावधि में इन दोनों के बीच संतुलन साधने की जरूरत पर भी बल दिया। उन्होंने जी-7 समूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रौद्योगिकी से गरीब व्यक्ति के लिए बाजार एवं बुनियादी सेवाओं तक पहुंच का रास्ता आसान बनता है।

वित्त मंत्री ने ‘कल्याण के लिए आर्थिक नीतियों’ पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि उभरते बाजारों एवं विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में जलवायु सुरक्षा और वृद्धि को लेकर असमंजस की स्थिति देखी जाती है। ये देश आसन्न संकट और सामाजिक-आर्थिक रूपांतरण के बीच तालमेल बिठाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल संपर्क तक पहुंच होने से लोग सशक्त हुए हैं। ऐसे में अब जीडीपी आंकड़ों से इतर जाकर सशक्तीकरण के प्रयासों को आंकने की जरूरत है।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी-7 समूह के वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों (एफएमसीबीजी) की बैठक में आमंत्रित सदस्य के तौर पर हिस्सा लेने के लिए इस समय जापान की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। वह गुरुवार को जापान पहुंची थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments