Friday, February 6, 2026
Google search engine
HomeIndiaएनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने संसद में पीएम मोदी से एनसीपी के...

एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने संसद में पीएम मोदी से एनसीपी के घोटालों की जांच करने की मांग की

मुंबई। शरद पवार की बेटी और एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने संसद में सोमवार को दिए गए पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण की तारीफ की इस दौरान एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने पीएम पर तंज भी किया सुप्रिया सुले ने पीएम मोदी के पुराने भाषण का जिक्र करते हुए कहा- पीएम मोदी ने एनसीपी को नेचरुली करप्ट पार्टी कहा था हम चाहते है कि आपने एनसीपी पर जो आरोप लगाए थे उसकी जांच करा लीजिए हम आपके साथ है।
सुप्रिया सुले ने बीजेपी के इन दो नेताओं का किया जिक्र
सुप्रिया सुले ने आगे कहा, मैं उन दो लोगों को रिकॉर्ड पर रखना चाहूंगी जिनका आज भाजपा ने उल्लेख नहीं किया है, जिनसे मैं अपने संसदीय कार्यों में अत्यधिक प्रभावित रही हूं, जो भाजपा से आते हैं। मुझे अब भी लगता है कि वे सबसे बड़े नेताओं में से एक थे और असाधारण सांसद थे जिनका हम आदर करते थे – सुषमा स्वराज और अरुण जेटली। वे लगातार सहकारी संघवाद की बात करते रहे। न इस तरफ न उस तरफ, अच्छे काम को स्थापित करना है।
पुराने संसद के निर्माण में देशवासियों का पसीना लगा था- पीएम मोदी
संसद के विशेष सत्र के दौरान पीएम मोदी ने लोकसभा कहा, यह सही है कि इस इमारत (पुराने संसद भवन) के निर्माण करने का निर्णय विदेश शासकों का था लेकिन यह बात हम न कभी भूल सकते हैं और हम गर्व से कह सकते हैं इस भवन के निर्माण में पसीना मेरे देशवासियों का लगा था, परिश्रम मेरे देशवासियों का लगा था और पैसे भी मेरे देश के लोगों के थे। इस 75 वर्ष की हमारी यात्रा ने अनेक लोकतांत्रिक परंपराओं और प्रक्रियाओं का उत्तम से उत्तम सृजन किया है और इस सदन में रहे प्रत्येक व्यक्ति ने सक्रियता से योगदान भी दिया है और साक्षी भाव से उसे देखा भी है। हम भले नए भवन में जाएंगे लेकिन पुराना भवन यानि यह भवन भी आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments