Friday, February 21, 2025
Google search engine
HomeCrimeगढ़चिरौली में छह लाख की इनामी नक्सली महिला गिरफ्तार

गढ़चिरौली में छह लाख की इनामी नक्सली महिला गिरफ्तार

गढ़चिरोली। महाराष्ट्र पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने गढ़चिरोली में 6 लाख की इनामी महिला माओवादी को गिरफ्तार किया है। महिला माओवादी पर महाराष्ट्र सरकार ने 6 लाख का इनाम घोषित किया हुआ था। बता दें कि फरवरी महीने में माओवादी अपना टीसीओसी काल मनाते हैं। इस दौरान माओवादी सरकारी संपत्ति या पुलिस बलों पर अक्सर हमला करते हैं। हालांकि इसी दौरान गढ़चिरोली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 6 लाख की इनामी जहाल महिला माओवादी राजेश्वरी ऊर्फ कमला पाडगा गोटा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार की गई महिला माओवादी सदस्य राजेश्वरी के बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि राजेश्वरी ऊर्फ कमला पाडगा गोटा साल 2006 में चेतना नाट्य मंच के सदस्य के रूप में शामिल होकर माओवादी आंदोलन में सक्रिय हुई। इसके बाद 2010-2011 में चेतना नाट्य मंच में डिप्टी कमाण्डर के पद पर पदोन्नत हुई। साल 2016 में फरसेगड दलम में उसका तबादला हो गया और वह 2019 तक इसमें एक सदस्य के रूप में कार्यरत रही। साल 2019 में ही छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की तोयनार थाना पुलिस ने वन क्षेत्र में पुलिस पार्टी साथ हुई मुठभेड़ के संबंध में महिला माओवादी राजेश्वरी ऊर्फ कमला पाडगा गोटा को आपराधिक शिकायत में गिरफ्तार किया था। इसके बाद 2020 में जेल से रिहा होने के बाद 2023 तक वह टेलर टीम दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के तहत एसीम (एरिया कमिटी मेंबर) पद पर काम कर रही थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments