Saturday, October 19, 2024
Google search engine
HomeCrimeनासिक में दिनदहाड़े नगर परिषद के जलापूर्ति कर्मचारी की हत्या

नासिक में दिनदहाड़े नगर परिषद के जलापूर्ति कर्मचारी की हत्या

नासिक। नासिक जिले के इगतपुरी नगर परिषद के जलापूर्ति कर्मचारी की बुधवार सुबह साढ़े दस बजे दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। यह घटना पारिवारिक विवाद में हुई है, जहां चचेरे भाई ने अपने ही भाई की हत्या कर दी। इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है दो चचेरे भाइयों में विवाद के बाद एक ने दूसरे की की धरदार हथियार से हमला कर हत्या की। घटना के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इगतपुरी शहर की सीमा में गिरणारे में पारिवारिक विवाद में 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या हो गई। सुबह 10 बजे के आसपास हुए शाब्दिक विवाद का रूप धारदार हथियार से बदल गया और व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति आरोपी का चचेरा भाई था और उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इगतपुरी नगर परिषद के जलापूर्ति विभाग में कार्यरत कर्मचारी मदन बबन गोईकणे (50), गिरणारे की हत्या हुई है। संदिग्ध आरोपी महेंद्र भरत गोईकणे के साथ सुबह मदन गोईकणे का विवाद हुआ था। इस घटना में एक से ज्यादा आरोपी हो सकते हैं, यह चर्चा इस क्षेत्र में चल रही है। संदिग्ध आरोपी महेंद्र गोईकणे ने धारदार हथियार से उसकी हत्या की, इस संबंध में मृतक की पत्नी सिंधूबाई मदन गोईकणे ने इगतपुरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में इगतपुरी पुलिस मामला दर्ज किया और संदिग्ध आरोपी महेंद्र भरत गोईकणे को गिरफ्तार किया है। घटनास्थल पर उपविभागीय पुलिस अधिकारी बापुसाहेब दडस ने जांच की और आगे की जांच पुलिस निरीक्षक राहुल तसरे के मार्गदर्शन में पुलिस टीम कर रही है। पुलिस ने कहा की हत्या के पीछे की वजह की का पता लगाया जा रहा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि किस बात काे लेकर विवाद हुआ और क्या इस हत्या में एक से ज्यादा आरोपी है इस बारे में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments