Sunday, December 7, 2025
Google search engine
HomeMaharashtraमुंबई के सागरी महामार्ग को छत्रपति संभाजी महाराज का नाम दिया जाएगा- मुख्यमंत्री...

मुंबई के सागरी महामार्ग को छत्रपति संभाजी महाराज का नाम दिया जाएगा- मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

गेटवे ऑफ इंडिया में छत्रपति संभाजी महाराज जयंति महोत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया

मुंबई: मुंबई की लाईफलाईन रहें सागरी महामार्ग (कोस्टल हायवे) को छत्रपति संभाजी महाराज का नाम दिया जाएगा, यह घोषणा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज की. गेटवे ऑफ इंडिया में आयोजित छत्रपति संभाजी महाराज जयंति महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री. शिंदे ने यह घोषणा की. इस महोत्सव को पर्यटन मंत्री मंगलप्रभात लोढा, स्वास्थ्य मंत्री प्रा. डॅा.तानाजी सावंत, विधायक प्रकाश सुर्वे, विधायक यामिनी जाधव, राजमाता जिजाऊ के वंशज विजयराव जाधव, संयोजक मंच पर उपस्थित थे.           
गढ, किलों के संवर्धन के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध
मुख्यमंत्री श्री. शिंदे ने आगे कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज का कार्य, बलिदान नए पीढ़ी को दिशादर्शक और प्रेरणादायी है. राज्य के गढ़, किलों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है. छत्रपति संभाजी महाराज का स्मृतिस्थल  वढू बुद्रुक और तुळापुर इन दोनों जगहों का विकास प्रारूप चलाया गया है. आनेवाली पीढ़ी को यह ऐतिहासिक विरासत प्रेरणादायी साबित होगी. मुंबई के कोस्टल हायवे परिसर में छत्रपति संभाजी महाराज की प्रतिमा लगाई जाएगी. मराठा समाज के लोगों को सभी सेवा-सुविधाएं देने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होने की बात भी मुख्यमंत्री श्री. शिंदे ने इस दौरान कही. 
छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक समारोह बड़े भव्य रूप में मनाएंगे
मुख्यमंत्री श्री. शिंदे ने बताया कि छत्रपति संभाजी महाराज की जयंति मुंबई के गेटवे ॲाफ इंडिया में प्रथमत : ही मनाई जा रही है और इस बात की ख़ुशी है. महोत्सव के माध्यम से उनका स्मरण प्रेरणादायी एवं स्फूर्तिदायक है और शिवशंभुराय के कार्य, योगदान का संवर्धन करना, यह ख़ुशी की बात है. छत्रपति संभाजी महाराज जयंति महोत्सव देशभर में पहुंचाया जाएगा. उन्होने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक समारोह भी भव्य स्वरूप में मनाने की तैयारी भी राज्य सरकार की ओर से की जा रही है. इस दौरान विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करनेवालों व्यक्ति को मुख्यमंत्री श्री. शिंदे के हाथों पुरस्कार देकर सन्मानित किया गया. 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments