Saturday, June 28, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedMumbai: सभी को साथ लेकर मजबूत महाराष्ट्र का निर्माण करेंगे : राज्यपाल...

Mumbai: सभी को साथ लेकर मजबूत महाराष्ट्र का निर्माण करेंगे : राज्यपाल रमेश बैस

Mumbai

मुंबई:(Mumbai) महाराष्ट्र राज्य स्थापना की 63वीं वर्षगांठ पर सोमवार को राज्यपाल रमेश बैस (Governor Ramesh Bais) ने कहा कि सभी समाजवर्गों को साथ लेकर सर्वसमावेशी विकास के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है। हम सभी एक साथ आकर मजबूत महाराष्ट्र का निर्माण करेंगे।

राज्यपाल आज राज्य स्थापना की 63वीं वर्षगांठ पर छत्रपति शिवाजी महाराज मैदान में आयोजित मुख्य शासकीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राष्ट्रध्वज फहराने के बाद अपने भाषण में दुनियाभर में बसे मराठी जनता को महाराष्ट्र दिन की शुभकामनाएं दी और संयुक्त महाराष्ट्र के निर्माण में अपनी जान न्योछावर करनेवाले वीरों को आदरांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उन्होंने कामगारों और श्रमिकों के पसीने से इस महाराष्ट्र का निर्माण होने की बात कहते हुये अंतरराष्ट्रीय कामगार दिन शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के कार्यों के साथ-साथ महात्मा ज्योतिराव फुले, क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले, राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज, भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर, लोकमान्य तिलक, गोपाल गणेश आगरकर, स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर ऐसे अनेक महान विभूतियों ने महाराष्ट्र को सामाजिक रूप से समृद्ध किया है।

राज्यपाल ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के शिवशकानुसार शिवराज्याभिषेक का यह 350वां वर्ष है। इसलिए 2 से 9 जून तक शिवराज्याभिषेक महोत्सव आयोजित किया जाएगा। किला शिवनेरी पर छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवनचरित्र पर आधारित संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा पुणे आंबेगांव में छत्रपति शिवाजी महाराज संकल्पना उद्यान का भी निर्माण किया जाएगा। स्वातंत्र्यवीर सावरकर का जन्मदिन 28 मई को ‘स्वातंत्र्यवीर गौरव दिन’ के रूप में मनाया जाएगा। सरकार ने 19 फरवरी, 2023 से राज्यगीत के रूप में ‘जय जय महाराष्ट्र माझा’ को स्वीकार किया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मुंबई उपनगर जिले के पालकमंत्री मंगल प्रभात लोढा, मुख्य सचिव मनोज सौनिक, मुंबई नगर निगम के इकबाल सिंह चहल, पुलिस महासंचालक रजनीश सेठ, पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर, मुख्य राजशिष्टाचार अधिकारी मनीषा म्हैसकर, विविन्न विभागों के प्रधान सचिव, सूचना महासंचालक जयश्री भोज समेत वरिष्ठ शासकीय एवं पुलिस अधिकारी, तीनों दलों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments