Friday, October 18, 2024
Google search engine
HomeमुंबईMumbai: मुंबई पानी-पानी, उपनगरों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मध्य रेलवे...

Mumbai: मुंबई पानी-पानी, उपनगरों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मध्य रेलवे की लोकल सेवा प्रभावित

मुंबई:(Mumbai) देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पानी-पानी है। कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से महानगर का जनजीवन अस्त-व्यस्त है। महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भी बरसात से जनजीवन प्रभावित हुआ है। निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। कल्याण रेलवे स्टेशन के पास तकनीकी खराबी आने से मध्य रेलवे की लोक सेवा प्रभावित हुई है। मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने कहा है कि तकनीकी गड़बड़ी दूर करने के लिए काम जारी है।

प्रदेश के कई जिलों में सोमवार से भारी बारिश हो रही है। शनिवार सुबह से हो रही तेज बारिश से दक्षिण मुंबई के दादर लालबाग, गांधी मार्केट, पश्चिमी उपनगर के बांद्रा, अंधेरी , मरोल, बोरीवली और मध्य रेलवे के कुर्ला, विद्याविहार, कांजुरमार्ग आदि इलाके जलमग्र हो गए हैं। कुर्ला से विद्याविहार तक रेलवे की पटरी डूब गई हैं। पश्चिमी उपनगर में अंधेरी और मिलन सब-वे में जलभराव हो जाने से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है। मुंबई नगर निगम के कर्मचारी पंपिंग के सहयोग से जलनिकासी कर रहे हैं।

राज्य के कोंकण , विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ जिलों में कई नदियां उफान पर हैं। कई जगह बाढ़ जैसे हालात हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने आज भी कई जिलों के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने रत्नागिरी, पालघर और विदर्भ के चंद्रपुर, गढ़चिरौली, यवतमाल और गोंदिया ,रायगढ़, सातारा जिलों में लोगों को जरूरी काम होने पर घर से निकलने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments