Wednesday, April 8, 2026
Google search engine
HomeHealth & Fitnessमुंबई एफडीए की सख्त कार्रवाई: 11 हजार लीटर से अधिक मिलावटी दूध...

मुंबई एफडीए की सख्त कार्रवाई: 11 हजार लीटर से अधिक मिलावटी दूध जब्त

मुंबई। अन्न व औषध प्रशासन, महाराष्ट्र (एफडीए) ने खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुंबई और उपनगरों में व्यापक जांच अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। सह आयुक्त महेश चौधरी के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान में बाहरी क्षेत्रों से शहर में लाए जा रहे दूध की सघन जांच की गई। 7 अप्रैल 2026 को एफडीए की टीमों ने मुलुंड, ऐरोली, मानखुर्द, दहिसर और शिवड़ी सहित विभिन्न टोल नाकों पर जांच करते हुए कुल 195 नमूने एकत्र किए। जांच में अधिकांश नमूने मानक के अनुरूप पाए गए, लेकिन कुछ नमूने संदेहास्पद और एक नमूना असुरक्षित पाया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 11,080.5 लीटर दूध जब्त किया गया। इसमें से मानक के अनुरूप दूध को सील कर उत्पादकों को वापस भेज दिया गया, जबकि असुरक्षित पाए गए दूध को तत्काल नष्ट कर दिया गया। एफडीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट की जानकारी मिलने पर तुरंत विभाग को सूचित करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments