Wednesday, October 15, 2025
Google search engine
HomeMaharashtraMumbai: महाराष्ट्र के नए मंत्रियों में विभागों का बंटवारा, कई पुराने मंत्रियों...

Mumbai: महाराष्ट्र के नए मंत्रियों में विभागों का बंटवारा, कई पुराने मंत्रियों के विभाग बदले

Mumbai

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को वित्त और नियोजन विभाग मिला

मुंबई:(Mumbai) महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के 9 मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। साथ ही कैबिनेट में कई मंत्रियों के विभागों में फेरबदल भी किया गया है। हाल ही में चाचा शरद पवार को किनारे करके सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले अजीत पवार को वित्त और नियोजन जैसा अति महत्वपूर्ण विभाग मिला है।

इसी तरह राकांपा के छगन भुजबल को अन्न और आपूर्ति विभाग, धनंजय मुंडे को कृषि, दिलीप वलसे पाटिल को सहकार, हसन मुश्रीफ को मेडिकल शिक्षा, अदिति तटकरे को महिला और बाल कल्याण, धर्मराव अत्राम को अन्न और औषधि विभाग, अनिल पाटिल को मदद और पुनर्वसन और संजय बंसोड़ को क्रीड़ा विभाग दिया गया है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार के साथ मिलकर मंत्रियों के विभागों की अंतिम सूची तय करके राज्यपाल रमेश बैस के पास मंजूरी के लिए भेजी थी। आज घोषित की गई कैबिनेट की सूची के अनुसार मुख्यमंत्री शिंदे के पास सामान्य प्रशासन, शहरी विकास, सूचना प्रौद्योगिकी, सूचना और जनसंपर्क, परिवहन, सामाजिक न्याय, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन, खनन और अन्य विभाग हैं, जो किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं।

उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस गृह, कानून और न्याय, जल संसाधन और लाभकारी क्षेत्र विकास, ऊर्जा, राज्य शिष्टाचार विभाग संभालेंगे। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार वित्त और नियोजन का विभाग संभालेंगे। इसी तरह छगन भुजबल खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, दिलीपराव दत्तात्रेय वलसे पाटिल सहकार विभाग, राधाकृष्ण विखे पाटिल राजस्व, पशुपालन और डेयरी विकास विभाग, सुधीर सच्चिदानंद मुनगंटीवार वन, सांस्कृतिक गतिविधियां और मत्स्य पालन विभाग, हसन मियांलाल मुश्रीफ मेडिकल शिक्षा और विशेष सहायता विभाग,चंद्रकांतदादा बच्चू पाटिल उच्च और तकनीकी शिक्षा, कपड़ा उद्योग और संसदीय कामकाज विभाग, विजयकुमार कृष्णराव गावित जनजातीय विकास विभाग संभालेंगे।

इसी तरह गिरीश दत्तात्रेय महाजन को ग्राम विकास एवं पंचायत राज, पर्यटन विभाग, गुलाबराव पाटिल को जल आपूर्ति और स्वच्छता विभाग, दादाजी दगड़ू भुसे को लोक निर्माण (सार्वजनिक निर्माण) विभाग, संजय दुलीचंद राठौड़ को मृदा एवं जल संरक्षण विभाग, धनंजय पंडितराव मुंडे को कृषि विभाग, सुरेशभाऊ दगड़ू खाड़े को कामगार विभाग, संदीपन आसाराम भुमरे को रोजगार गारंटी योजना और बागवानी विभाग, उदय रवीन्द्र सामंत को उद्योग विभाग, प्रोफेसर तानाजी जयवंत सावंत को सार्वजनिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री रवींद्र दत्तात्रेय चव्हाण को लोक निर्माण विभाग, अब्दुल सत्तार को अल्पसंख्यक विकास विभाग, दीपक वसंतराव केसरकर को स्कूल शिक्षा और मराठी भाषा विभाग, धर्मराव बाबा भगवंतराव अत्राम को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, अतुल मोरेश्वर सावे को आवास, अन्य पिछड़ा एवं बहुजन कल्याण विभाग, शंभुराज शिवाजीराव देसाई को राज्य उत्पादन शुल्क विभाग, श्रीमती अदिति सुनील तटकरे को महिला एवं बाल विकास विभाग, संजय बाबूराव बनसोडे को खेल और युवा कल्याण विभाग, मंगलप्रभात लोढ़ा को कौशल विकास, उद्यमिता और नवाचार विभाग और अनिल पाटिल को राहत और पुनर्वास, आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments