Sunday, September 8, 2024
Google search engine
HomeCrimeMumbai: बैंड स्टैंड के समुद्र में डूबी महिला मिला शव

Mumbai: बैंड स्टैंड के समुद्र में डूबी महिला मिला शव

Mumbai

मुंबई:(Mumbai) बांद्रा पश्चिम के बैंड स्टैंड में रविवार को एक महिला समुद्र में गिरकर डूब गई थी। आखिरकार रात-भर चले तलाशी अभियान में राहत व बचाव कार्य की टीम ने महिला को ढूंढ निकाला लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

उक्त महिला रविवार को कुछ पर्यटकों के साथ बैंड स्टैंड पर घूमने आई थी। शाम करीब सात बजे वह पत्थरोंं से फिसलकर समुद्र में गिर गई। बीएमसी से मिली जानकारी के अनुसार शाम करीब सवा सात बजे मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी मिली। फौरन पुलिस और मनपा के लाइफगार्ड युवती की तलाश में जुट गए।

समुद्र में डूबने वाली महिला का नाम ज्योति सोनार (27 वर्ष) है। वह बैंड स्टैंड के समुद्र किनारे टहल रही थी, इसी बीच पत्थर से फिसलकर समुद्र में गिर गई थी। बीएमसी के लाइफगार्ड्स और पुलिस ने महिला की तलाश की। कोस्ट गार्ड के जवानों की भी मदद ली गई। करीब 17 घंटे समुद्र में सर्च आपरेशन चला। कोस्ट गार्ड ने महिला का शव मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments