Sunday, September 8, 2024
Google search engine
HomeMaharashtraMumbai: मुंबई समेत 6 जिलों में चार दिनों तक भारी बारिश की...

Mumbai: मुंबई समेत 6 जिलों में चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना

Mumbai

मुंबई:(Mumbai) मौसम विभाग ने मुंबई सहित राज्य के छह जिलों में आगामी चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। इनमें मुंबई, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और कोल्हापुर जिलें शामिल हैं। महाराष्ट्र में पिछले सप्ताह से हो रही भारी बारिश से कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। कोल्हापुर में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे घट रहा है, लेकिन अभी भी यहां जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

आईएमडी के वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने सोमवार को बताया कि आगामी चार दिनों में महाराष्ट्र के छह जिलों में मध्यम के साथ-साथ तेज बारिश हो सकती है। साथ ही कोंकण के रायगढ और रत्नागिरी जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। इसी तरह मौसम विभाग के अनुसार इन चारों दिनों तक समुद्र तूफानी रहने वाला है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार से सोमवार तक मुंबई में 197.98 मिमी तक बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान मुंबई शहर में 58.42 मिमी दर्ज की गई। आर्थिक राजधानी के पूर्वी उपनगरों में 69.15 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 70.41 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन ने संबंधित जिलों के कलेक्टर को सावधान रहने का निर्देश दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments