Saturday, November 22, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एमटीडीसी की विशेष पेशकश, महिला पर्यटकों को मिलेगी...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एमटीडीसी की विशेष पेशकश, महिला पर्यटकों को मिलेगी 50 प्रतिशत छूट

मुंबई। महाराष्ट्र पर्यटन विकास महामंडल (एमटीडीसी) ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर महिला पर्यटकों के लिए 1 से 8 मार्च 2025 तक अपने पर्यटक निवासों में 50 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की है। इस पहल के तहत विभिन्न पर्यटन गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। पर्यटन मंत्री शंभूराज देसाई ने बताया कि यह “आई” महिला केंद्रित/ लैंगिक समावेशी पर्यटन नीति का हिस्सा है। 2024 में इस विशेष छूट योजना को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी और 1500 से अधिक महिला पर्यटकों ने इसका लाभ उठाया था। इसी सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए, यह योजना 2025 में भी जारी रहेगी। महिला पर्यटक इस छूट का लाभ उठाने के लिए www.mtdc.co पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकती हैं।
राज्यमंत्री इंद्रनील नाइक ने बताया कि राज्य सरकार पर्यटन क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर और खारघर (नवी मुंबई) में महिला संचालित पर्यटक निवास पूरी तरह से महिलाओं द्वारा प्रबंधित किए जाते हैं। रिसॉर्ट प्रबंधन, सुरक्षा, टैक्सी सेवा, सफाई और होटल सेवाओं की सभी जिम्मेदारियां महिलाओं के पास हैं, जिससे पर्यटन क्षेत्र में महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। महिलाओं को केवल 1 से 8 मार्च 2025 तक ही नहीं, बल्कि वर्ष के अन्य 22 दिनों में भी 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी, जिससे कुल 30 दिनों की विशेष छूट उपलब्ध होगी। इन 22 विशेष छूट वाले दिनों की जानकारी एमटीडीसी की वेबसाइट पर घोषित की जाएगी। एमटीडीसी के पर्यटन स्थलों पर महिला स्वयं सहायता समूहों (Self-Help Groups) के लिए स्टॉल लगाने की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा, महिला पर्यटकों के लिए विशेष पर्यटन गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें हेरिटेज वॉक, साहसिक पर्यटन, शैक्षिक यात्राएं और पर्यटन मार्गदर्शन प्रशिक्षण शामिल हैं, जहां महिला गाइड और जल पर्यटन प्रशिक्षकों को अवसर दिया जाएगा। साथ ही महिला पर्यटकों के लिए विशेष खेल और मनोरंजन गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अतुल पाटणे ने कहा कि महिला यात्रियों के लिए सुरक्षित और अनुकूल पर्यटन वातावरण बनाना एमटीडीसी का प्रमुख उद्देश्य है। ‘आई’ नीति महिला यात्रियों को अधिक अवसर और प्रोत्साहन देगी। वहीं, एमटीडीसी के प्रबंध निदेशक मनोजकुमार सूर्यवंशी ने कहा कि 8 मार्च को अवकाश होने के कारण बड़ी संख्या में महिला पर्यटक बाहर घूमने जाएंगी, जिससे यह योजना उनके लिए एक शानदार अवसर साबित होगी। महिला पर्यटकों के लिए यह एक विशेष अवसर है, वे 50 प्रतिशत की छूट के साथ पर्यटन का आनंद लें और इस विशेष ऑफर को न चूकें! 1 से 8 मार्च 2025 के बीच www.mtdc.co पर ऑनलाइन बुकिंग करें और योजना का लाभ उठाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments