Friday, June 20, 2025
Google search engine
HomeCrimeमुंबई में बदमाशों ने दिनदहाड़े की फायरिंग, चार लोगों को गोली मारी,...

मुंबई में बदमाशों ने दिनदहाड़े की फायरिंग, चार लोगों को गोली मारी, एक की मौत

मुंबई। मुंबई में दिनदहाड़े फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। चूनाभट्टी पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर आज़ाद गली और वी एन पुरवा मार्ग पर फायरिंग हुई है। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना में तीन अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज सायन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक जिन लोगों को गोली मारी गई उनमें से एक का नाम पप्पू येरुनकर है। पुलिस की जानकारी में समाने आया है कि पप्पू येरुंकर कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था और कुछ अपराधों में शामिल था। पुलिस ने अनुमान लगाया है कि पुराने विवाद के कारण आज की गोलीबारी हुई होगी। दोपहर साढ़े तीन बजे मुंबई के चूनाभट्टी पुलिस स्टेशन की सीमा में आजाद गली में दोपहिया वाहन पर सवार दो लोगों ने १६ राउंड फायरिंग की। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दोपहर की गोलीबारी में सुमित येरुंकर नाम के युवक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
क्या है गोलीबारी की वजह?
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यह फायरिंग आपसी दुश्मनी के चलते की गई है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने में सफल रही है और उनकी तलाश के लिए नौ टीमें गठित की गई हैं। अब जब पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए नौ टीमें बनाई हैं तो जल्द ही पता चल जाएगा कि वह उन्हें गिरफ्तार करने में कब कामयाब होती है। पिछले कुछ महीने में मुंबई सरेआम फायरिंग का यह काफी बड़ा मामला है। पुलिस के आला अफसर भी घटना स्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ले रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments