Sunday, June 29, 2025
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशMeerut: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन

Meerut: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन

Meerut

मेरठ:(Meerut) पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को पुरानी पेंशन बहाली संगठन अटेवा के बैनर तले कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी कमिश्नरी चौक पर इकट्ठा हुए और प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल नहीं होने पर कर्मचारी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे।

सिंचाई कर्मचारी संघ नलकूप खंड के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार ने रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली पेंशन को बंद कर कर्मचारियों का उत्पीड़न किया है। काफी समय से कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों को मिलने वाली पेंशन बुढ़ापे का सहारा होती थी, सरकार ने उसी को बंद कर दिया है।

इस अवसर पर आदेश कुमार, महेंद्र त्यागी, जयभगवान, किरण पाल, दीपक पाल, धीरज मिश्रा, संजय, अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments