Tuesday, March 24, 2026
Google search engine
HomeIndiaMathura: शार्ट सर्किट से लगी दुकान में भयंकर आग, चार दमकलों ने...

Mathura: शार्ट सर्किट से लगी दुकान में भयंकर आग, चार दमकलों ने पाया आग पर काबू

Mathura

मथुरा:(Mathura) थाना जैंत क्षेत्र स्थित छटीकरा में गुरुवार किराना की थोक की दुकान में शार्ट सर्किट से भयंकर आग लग गई। आग ने दुकान और ऊपर बने आवास को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे 50 लाख से ऊपर का माल जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही दमकल की चार वाहन मौके पर पहुंचे और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के धुएं से एक महिला बेहोश हो गई।उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना जैंत थाना क्षेत्र के छटीकरा कस्बे में आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर वृंदावन तिराहा पर बन बिहारी अग्रवाल की किराना की दुकान के बेसमेंट सहित तीन मंजिला दुकान की ऊपर की दो मंजिल पर शार्ट सर्किट से भयंकर आग लग गई। दुकान स्वामी बन बिहारी अग्रवाल ने बताया कि चूहों ने कोई बिजली का तार काट दिया जिसकी वजह से शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। सुबह करीब 6 बजे आग लगने की जानकारी लोगों को धुआं निकलता देखकर हुई। इसके बाद इसकी जानकारी बन बिहारी अग्रवाल को दी गई।

आग लगने की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही चीफ फायर ऑफिसर एन पी सिंह दो फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ मौके पर पहुंच गए। लेकिन आग की भयावहता देख दो और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। टीम ने पहले जेसीबी की मदद से शटर को तोड़ा उसके बाद आग पर काबू पाने के प्रयास किए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

दुकान के फर्स्ट फ्लोर पर बन बिहारी अग्रवाल की मां रामवती सोई हुई थीं। अचानक आग लगने के कारण पूरी दुकान और घर में धुआं भर गया। दमकल कर्मियों को जब रामवती के फंसे होने की जानकारी हुई तो रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। टीम ने पीछे से रास्ता बनाते हुए आग के बीच दुकान में एंट्री की और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला। धुआं भर जाने के कारण रामवती बेहोश हो गई जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

दुकान स्वामी बन बिहारी अग्रवाल ने बताया कि दुकान में 50 लाख रुपए से ज्यादा का माल था। इसके अलावा 5 लाख से ज्यादा नगद,लैपटॉप और अन्य जरूरी कागजात थे। आग लगने के कारण सब जलकर खाक हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments