
मुकरियाँ। पिछले कुछ दिनों से मुंबई से चलकर विभिन्न-विभिन्न स्थानों पर भक्तों को दर्शन देने के बाद ममतामयी श्री राधे मां जी ने मंगलवार को शक्ति पीठ मंदिरों में एक चिंतपूर्णी (छिन्नमस्तिका) के दरबार में नतमस्तक होकर हाजिरी लगाई एवं पूजा अर्चना की। इसकी जानकारी देते हुए सेवादार रूपेंद्र कश्यप ने बताया की ममतामयी श्री राधे मां मुंबई से पिछले गत दिनों रवाना हुई थी और मंगलवार को अपने श्रद्धालुओं, सेवादारों और सैकड़ों भक्तों के साथ छिन्नमस्तिका दरबार पहुंचकर महामाई से आशीर्वाद प्राप्त किया। ममतामयी श्री राधे मां हर वर्ष माँ छिन्नमस्तिका दरबार में श्रद्धा भाव के साथ अपनी हाजिरी लगाती हैं। इस मौके पर मेघा भाभी और मनीषा भाभी, भूपेंद्र सिंह व हरजिंदर सिंह, संजीव गुप्ता, राजीव गुप्ता, नंदी बाबा, छोटी मां जी, रज्जी मासी, आशीष बंगा, शशि कश्यप, करण कश्यप, रितु गुप्ता, कविता गुप्ता, रूहानी, सुहानी, चन्द्र मोहन शर्मा, मंगलेश कुमार जज, रीता महाना, पुष्पेंद्र भाटिआ, रुपिंद्र भाटिआ, सुरेश गाबा, विशाल शर्मा, पम्मा पहलवान आदि के अलावा सैकङों भक्तजन भी उपस्थित थे।
