Tuesday, April 7, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraस्कूली यात्राओं में एसटी की बड़ी उपलब्धि, 127 करोड़ से अधिक की...

स्कूली यात्राओं में एसटी की बड़ी उपलब्धि, 127 करोड़ से अधिक की रिकॉर्ड कमाई

मुंबई। महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एसटी) ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में स्कूली यात्राओं (एजुकेशनल टूर) के माध्यम से शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 हजार 558 बस फेरियों का संचालन किया और लाखों विद्यार्थियों को सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराई। इस पहल से एसटी को 127 करोड़ 18 लाख रुपये की रिकॉर्ड आय प्राप्त हुई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 33 करोड़ 29 लाख रुपये अधिक है। मंगलवार को परिवहन मंत्री एवं एसटी महामंडल के अध्यक्ष प्रताप सरनाईक ने कहा कि “स्कूली यात्रा हर विद्यार्थी के जीवन का एक महत्वपूर्ण और यादगार अनुभव होता है। ऐसे में इन यात्राओं का सुरक्षित, विश्वसनीय और किफायती होना बेहद जरूरी है, और एसटी इसके लिए सबसे बेहतर विकल्प है। उन्होंने बताया कि स्कूलों और कॉलेजों द्वारा धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की यात्राएं आयोजित की जाती हैं। यदि ये यात्राएं एसटी के माध्यम से की जाती हैं तो विद्यार्थियों को किराए में 50 प्रतिशत तक की सरकारी छूट मिलती है। इससे विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लाखों विद्यार्थियों को बड़ा लाभ मिलता है। इस वर्ष राज्यभर से मिली मांग के अनुसार एसटी ने 25,558 बस फेरियां उपलब्ध कराईं, जिनके जरिए विद्यार्थियों ने विभिन्न पर्यटन स्थलों की सुरक्षित और आरामदायक यात्रा की। नई और आधुनिक बसों के उपयोग से यात्रा और भी सुविधाजनक बनी है। भविष्य में भी स्कूली यात्राओं के लिए एसटी बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। मंत्री सरनाईक ने स्कूलों और कॉलेजों से अपील की है कि वे निजी बसों के बजाय एसटी सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित और सस्ती यात्रा का लाभ मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments