Sunday, September 8, 2024
Google search engine
HomeCrimeदेश में 2022 में दंगों के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में दर्ज...

देश में 2022 में दंगों के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए: एनसीआरबी

मुंबई। भारत में 2022 में दंगों के सबसे अधिक 8,218 मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के नवीनतम आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले एनसीआरबी ने सोमवार को ‘भारत में अपराध 2022’ रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के तहत आपराधिक मामले दर्ज करने में महाराष्ट्र (उत्तर प्रदेश के बाद) दूसरे स्थान पर रहा।
आंकड़ों से यह भी पता चला कि महाराष्ट्र 2022 में 2,295 हत्याओं के साथ उत्तर प्रदेश तथा बिहार के बाद हत्या के मामलों में तीसरे स्थान पर और राजस्थान, मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश के बाद बलात्कार के मामलों में चौथे स्थान पर रहा। महाराष्ट्र में बलात्कार के 2,904 मामले दर्ज किए गए। रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र में 2022 में कुल 3,74,038 आपराधिक मामले दर्ज किए गए, जबकि 2021 में 3,67,218 और 2020 में 3,94,017 मामले दर्ज किए गए थे। पिछले साल महाराष्ट्र में दंगों के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई, जिससे राज्य इस श्रेणी में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये मामले आईपीसी की धारा 147 से 151 (दंगा और गैरकानूनी सभा से संबंधित) के तहत दर्ज किए गए थे। आंकड़ों से पता चलता है कि महाराष्ट्र में दंगों के कुल 8,218 मामले दर्ज किए गए। आंकड़ों से पता चलता है कि महाराष्ट्र में कुल 8,218 दंगे के मामले दर्ज किए गए, जिनमें 9,558 लोग पीड़ित थे। आंकड़ों से पता चलता है कि महाराष्ट्र में कुल 8,218 दंगे के मामले दर्ज किए गए, जिनमें 9,558 लोग पीड़ित थे। एनसीआरबी के अनुसार, दंगों के 28 मामले सांप्रदायिक और धार्मिक मुद्दों से जुड़े थे। 75 मामले राजनीतिक मुद्दों, जबकि 25 अन्य मामले जाति-संबंधी संघर्षों से जुड़े थे। क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक दंगों के 4,736 मामलों के साथ बिहार दूसरे स्थान पर है, जबकि 4,478 ऐसे मामलों के साथ उत्तर प्रदेश तीसरे नंबर पर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments