Sunday, November 16, 2025
Google search engine
HomeLifestyleमहाराष्ट्र भूषण सम्मान 2024: मूर्तिकार राम सुतार को फडणवीस सरकार ने किया...

महाराष्ट्र भूषण सम्मान 2024: मूर्तिकार राम सुतार को फडणवीस सरकार ने किया सम्मानित

नई दिल्ली। विश्वप्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार को महाराष्ट्र सरकार द्वारा २०२४ का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘महाराष्ट्र भूषण’ प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नोएडा स्थित सुतार के आवास पर आयोजित समारोह में यह सम्मान सौंपते हुए कहा कि राम सुतार की मूर्तियाँ इतिहास की साक्षी हैं, और उनकी रचनाएँ सदियों तक हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखेंगी। सम्मान में एक पट्टिका, प्रमाण पत्र और २५ लाख रुपये की राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, सांस्कृतिक मामले मंत्री आशीष शेलार, सांसद महेश शर्मा तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। फडणवीस ने कहा कि राम सुतार की अद्वितीय कलाकृतियाँ भारत की शान हैं और उनकी प्रतिभा ने महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार की गरिमा को और ऊँचा किया है। उन्होंने बताया कि सुतार के हृदय में महाराष्ट्र के प्रति विशेष प्रेम है, जो उनके कार्यों और उनकी पहचान में झलकता है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी सुतार के योगदान को वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि राम सुतार केवल भारत ही नहीं, दुनिया के मूर्तिकार हैं। वहीं अजित पवार ने कहा कि सुतार की कला महाराष्ट्र का गौरव है और इंदु मिल में बन रहे डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्मारक में उनकी बनाई विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी। सुतार परिवार की ओर से अनिल सुतार ने महाराष्ट्र सरकार का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस ने राम सुतार के स्वास्थ्य का हालचाल भी लिया। कार्यक्रम में सुतार परिवार के सभी प्रमुख सदस्य और अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments