Friday, August 8, 2025
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशLucknow: रालोद 19 मई से उत्तर प्रदेश में चलाएगा समरसता अभियान

Lucknow: रालोद 19 मई से उत्तर प्रदेश में चलाएगा समरसता अभियान

Lucknow

राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी बागपत में धन्यवाद सभा को करेंगे सम्बोधित

लखनऊ: (Lucknow) उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल (RLD) समरसता अभियान चलाएगा। समरसता अभियान के तहत 19 मई को बागपत विधानसभा में धन्यवाद सभा का आयोजन होगा। यह जानकारी मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि समरसता अभियान के तहत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद जयन्त चौधरी क्रमवार समरसता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगें। 19 मई को प्रातः 10 बजे से जैन धर्मशाला कस्बा बागपत में राष्ट्रीय अध्यक्ष समरसता कार्यक्रम के अंतर्गत धन्यवाद सभा को सम्बोधित करेंगे। उसके बाद पांची, चमरावल, ललियावा, गोवा, सहवानपुर, सिंगौली तगा, भैडापुर, विनयपुर तथा भगोट में सभाओं को सम्बोधित करेंगे।

रालोद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समरसता अभियान के तहत आगामी 20 मई को बागपत की विधानसभा बड़ौत में प्रातः 10 बजे अर्जुन पुरम में धन्यवाद सभा उसके बाद गौरीपुर हबीबपुर, मीतली, अहमदशाहपुर पदड़ा, चोपड़ा महेशपुर, कर्मअलीपुर गढ़ी, बंगला जाफराबाद, बिचपडी कनौली, बूढेड़ा, दौझाह जहानगढ़ में संबोधित करेंगे।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्थानीय नगर निकाय चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल को जनता का भारी समर्थन मिला है। निकाय चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल के अधिकृत उम्मीदवार लड़े और बहुत से उम्मीदवारों को समर्थन दिया गया, जिसमें काफी संख्या में नगर पालिका अध्यक्ष तथा नगर पंचायत अध्यक्ष व पार्षद एंव सभासद पद के उम्मीदवारों को विजय मिली। राष्ट्रीय लोकदल ने इस चुनाव में भाईचारा कायम करने की भरपूर कोशिश की और सफल रहा।

सेक्टर संगठन विस्तार कर लोकसभा चुनाव में जुटाएगा रालोद

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्रीय लोकदल लोकसभा क्षेत्रों में सेक्टर संगठन का विस्तार करेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा को विधानसभा स्तर पर विभाजित करने के बाद सेक्टर प्रभारियों का गठन किया जायेगा और समरसता अभियान के माध्यम से चौधरी जयन्त सिंह के कार्यक्रम ग्राम पंचायतों तथा ब्लाॅक स्तर पर लगाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments