Saturday, March 15, 2025
Google search engine
HomeMaharashtraपुराने अंदाज में नजर आए लालू यादव, पीएम मोदी पर तंज कसते...

पुराने अंदाज में नजर आए लालू यादव, पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा- उन्हें सूर्यलोक तक ले जाएं

मुंबई। मुंबई में इंडिया गठबंधन की दो दिवसीय बैठक समाप्त हुई और पार्टी नेताओं ने प्रेस को संबोधित किया। इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया और कहा कि उन्हें पीछे नहीं रहना चाहिए और इसरो वैज्ञानिकों से कहा उन्हें सूर्य के पास भेजो। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन के लिए हमारे वैज्ञानिकों की सराहना की जानी चाहिए। उन्होंने देश के लिए नाम कमाया है। मैंने लोगों को यह कहते हुए सुना कि देश इस मिशन को लेकर आगे बढ़ चुका है। इसलिए मैं इसरो के वैज्ञानिकों से अपील करता हूं कि मोदी जी को पीछे नहीं रहना चाहिए और आप (वैज्ञानिकों) उन्हें चंद्रमा पर नहीं, बल्कि सूर्य पर भेजें। केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी पर और कटाक्ष करते हुए राजद प्रमुख ने कहा कि आपको याद करना चाहिए कि कैसे वे (भाजपा-एनडीए) झूठ बोलकर और अफवाह फैलाकर सत्ता में आए। उन्होंने मेरा नाम और कई अन्य नेताओं का नाम लेते हुए कहा कि हमारा स्विस बैंकों में पैसा है। पीएम मोदी ने कहा कि वह सत्ता में आएंगे, स्विस बैंकों से पैसा वापस लाएंगे और उस पैसे को देश की जनता के खातों में जमा कराएंगे। उन्होंने कहा कि मैं भी इस प्रस्ताव के लालच में आकर खाता खुलवाया। मेरी सात बिटिया और दो बेटा और हम पति-पत्नी दोनों मिलकर 11 हो जाते हैं। 15 से गुना कर दीजिए पैसा तो मिल जाएगा। हमको लगा कि हमें भी पैसा मिल जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मैंने उस तरह का दुष्ट भ्रष्टाचार नहीं किया जो नरेंद्र मोदी कर रहे हैं और बढ़ावा दे रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस देश में (भाजपा शासन में) अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं। देश में गरीबी और बेरोजगारी बढ़ रही है। हम हर हाल में बीजेपी को हटा देंगे। महंगाई को लेकर उन्होंने कहा कि टमाटर का हाल आप जान ही रहे हैं। जबकि टमाटर में कोई स्वाद ही नहीं है। भिंडी 60 रुपए किलो हो गई है। नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इतनी गरीबी है, चारों तरफ गरीबी फैली हुई है और कहते हैं कि देश आगे बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि हम सब एक हैं और एक होकर यह लड़ाई लड़ेंगे। हम राहुल गांधी को विश्वास दिलाते हैं कि हम सब एक होकर सभी लोगों को समायोजित करके आगे सीट शेयरिंग अब शुरू करेंगे। कोई दिक्कत-कठिनाई नहीं होगी, अपना नुकसान करके भी हम इंडिया को जिताएंगे, देश को बचाएंगे और मोदी को हटाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments