Tuesday, June 3, 2025
Google search engine
HomeIndiaKhunti: कृषकों और महिलाओं के लिए कई योजना चला रही है मोदी...

Khunti: कृषकों और महिलाओं के लिए कई योजना चला रही है मोदी सरकार : राम शिंदे

Khunti

खूंटी भाजपा के विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन

खूंटी: भाजपा के जिला कार्यालय में खूंटी विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन सम्मेलन के प्रभारी रुपेश जायसवाल की अध्यक्षता में बुधवार को संपन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के विधान पार्षद सह महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री राम शिंदे ने कहा कि मोदी सरकार के नौ साल वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भाजपा महाजनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी के रूप में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन पूरे देश में किया जा रहा है। केंद्र की मोदी सरकार कृषकों, मजदूरों, शोषित, वंचित के साथ-साथ महिलाओं के लिए भी अनेकों योजनाओं का संचालन किया है।

जरूरतमंदों के बीच गैस कनेक्शन का वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना , जन धन योजना ,रक्षा या बैदेशिक नीति के क्षेत्र में मोदी जी ने अभूतपूर्व कार्य किया है ।आज देश ही नहीं विदेशों में भी भारत की साख बढ़ी है। कोरोना जैसे दुर्भिक्ष के दौरान गरीब एवं मध्यम तबकों के बीच मुफ्त अनाज का वितरण एवं स्वदेशी टीकाकरण विकसित कर लाखों लोगों की जान बचाने का काम केंद्र की मोदी सरकार ने किया है।

खूंटी के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि सबका साथ सबका विकास एवं सभी का विश्वास का नारा देकर चलने वाली मोदी सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधा मुहैया कराने का काम किया है। साथ ही साथ आम जनता में एक भरोसा कायम किया है। उन्होंने कहा कि खूंटी में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत अनेक सड़कें बनी हैं, जो दुर्गम क्षेत्रों को शहरों से जोड़ती है लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि आज झारखंड में हमारी सरकार नहीं होने के कारण सड़क का निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। केंद्र से तो सड़क निर्माण के लिए संसाधन उपलब्ध कराई जाती है लेकिन राज्य सरकार उसे रोक कर रखती।

खूंटी जैसे छोटे जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 40000 प्रधानमंत्री आवास बने हैं। काशीनाथ महतो ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों की विस्तार से चर्चा की। इस सम्मेलन युवा मोर्चा के अध्यक्ष राजेश महतो, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष संजय मुंडा, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष शफीक खान, अ नुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष योगेंद्र नायक, महिला मोर्चा की महामंत्री सीमा देवी, अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राजू महतो सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments