Sunday, June 29, 2025
Google search engine
Homeअन्य राज्यKathmandu: पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शुरू होने के बाद से नेपाल में...

Kathmandu: पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शुरू होने के बाद से नेपाल में चीनी अधिकारियों के दौरे बढ़े

Kathmandu

काठमांडू:(Kathmandu) नेपाल में चीनी अधिकारियों के दौरे बढ़ गए हैं। लगातार कोई न कोई चीनी टीम नेपाल दौरे पर आ रही है। चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल के नेपाल दौरे से लौटने के बाद एक और चीनी दल नेपाल पहुंचा है। काठमांडू, लुंबिनी और पोखरा का दौरा करने के बाद तिब्बती पीपुल्स कांग्रेस की पांच सदस्यीय टीम शुक्रवार को सिचुआन की राजधानी छंटू के लिए रवाना हुई।

चीन के शहर चांगक्विंग से एक उच्च स्तरीय टीम शुक्रवार को नेपाल पहुंची है। टीम में चोंगकिंग नगर सरकार के विदेश मामलों के कार्यालय के उप निदेशक तांग यू के नेतृत्व में छह लोग शामिल हैं। पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने के बाद से चीनी अधिकारियों के नेपाल दौरे बढ़े हैं। सिचुआन एयरलाइंस में बड़ी संख्या में चीनी लोग आये, जिसमें बोट रेस के खिलाड़ी भी थे।

हाल ही में पोखरा और लुंबिनी में चीन अपनी गतिविधियां बढ़ा रहा है। दोनों स्थानों पर बने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे चीनी कंपनियों ने बनाए हैं। चीन ने पोखरा हवाई अड्डे के निर्माण के लिए ऋण दिया है। चीन की टीम ने बुद्ध जयंती पर लुम्बिनी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। पश्चिमी नेपाल के पोखरा और लुम्बिनी में बढ़ती चीनी गतिविधि को दिलचस्पी से देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments