Saturday, June 21, 2025
Google search engine
HomeCrimeKarbi Anglong: कार्बी आंगलोंग में नए उग्रवादी संगठन के दो सदस्य गिरफ्तार

Karbi Anglong: कार्बी आंगलोंग में नए उग्रवादी संगठन के दो सदस्य गिरफ्तार

हथियार और गोलाबारूद बरामद

कार्बी आंगलोंग:(Karbi Anglong) कार्बी आंगलोंग में सीआरपीएफ और कार्बी आंगलोंग पुलिस ने मांजा तिनाली पर चलाए गए एक अभियान में एक ऑल्टो वाहन से गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक दस्तावेजों के साथ दो उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार इस अभियान में कार्बी आंगलोंग के नए उग्रवादी समूह यूनाइटेड पीपुल्स फ्रंट ऑफ कार्बी आंगलोंग (यूपीएफकेएल) के 41 लेटर हेड भी जब्त किए गए हैं।

छापेमारी के दौरान संगठन के दो सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए दो लोगों की पहचान राजेश फांसो और संजय इंग्ती के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा जब्त किए गए हथियारों में गोला-बारूद और भी शामिल है। इसमें एक 9 एमएम पिस्टल, एक प्वाइंट 22 पिस्टल, नौ जिंदा गोलियां, तीन हैंड ग्रेनेड, दो डेटेनेटर शामिल हैं। इसी बीच, पुलिस और भी हथियारों की तलाश में जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments