
जम्मू:(Jammu) कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ब्रह्म ज्योत सत्ती प्रभारी भाजपा ओबीसी मोर्चा जम्मू कश्मीर ने जम्मू पश्चिम में जनता के बीच हलवा वितरित किया। कार्यक्रम में उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर कारगिल युद्ध के शहीदों के बलिदान को याद किया और भारत के पक्ष में नारे लगाये। इसके बाद उन्होंने कारगिल में पाकिस्तान पर भारत की जीत का जश्न मनाया और जनता के बीच हलवा बांटा। इस मोके पर बोलते हुए ब्रह्म ज्योत सत्ती ने कहा कि कारगिल युद्ध के नायकों के सम्मान में हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। यह दिन पूरे भारत और राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में मनाया जाता है, जहां भारत के प्रधान मंत्री हर साल इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति पर सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हैं।
उन्होंने कहा कि हमारी सेनाएं असली नायक हैं, वे हमारे देश के लिए, हमारे लिए अपना जीवन बलिदान कर देते हैं। कारगिल युद्ध के दौरान, भारत सरकार ने ऑपरेशन विजय के साथ जवाब दिया, जिसमें 200,000 भारतीय सैनिक तैनात थे। 26 जुलाई, 1999 को पाकिस्तानी सेना के सैनिकों को उनके कब्जे वाले स्थानों से बेदखल करने के साथ युद्ध आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया, इस प्रकार इसे कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया गया।