Saturday, June 28, 2025
Google search engine
HomeIndiaJaipur: नहीं सहेगा राजस्थान आंदोलन की लॉन्चिंग रविवार को करेंगे भाजपा अध्यक्ष...

Jaipur: नहीं सहेगा राजस्थान आंदोलन की लॉन्चिंग रविवार को करेंगे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा: सीपी जोशी

Jaipur

जयपुर:(Jaipur) कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जाने वाले जन आंदोलन नहीं सहेगा राजस्थान की लॉन्चिंग के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा रविवार को जयपुर के बिलवा स्थित चंदन वन वाटिका आ रहे हैं। जहां से वह इस आंदोलन की लॉन्चिंग करेंगे। कार्यक्रम से पूर्व सभा स्थल पर पहुंचकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने तैयारियों का जायजा लिया।

सभास्थल पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि जयपुर से शुरू होने वाले नहीं सहेगा राजस्थान आंदोलन में मुख्य रूप से पेपर लीक से युवा परेशान, भ्रष्टाचार खुलेआम,दलित अत्याचार खुलेआम, बहन बेटियों पर अत्याचार, कर्ज से मरता किसान और अपराध बेलगाम इन सभी घटनाओं को लेकर प्रदेश भर में आंदोलन चलाया जाएगा। महिला दुष्कर्म के मामलों में आज राजस्थान देश में पहले नंबर पर है। इससे राजस्थान की छवि पूरी तरह धूमिल हो रही है।

सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा द्वारा निरंतर प्रदेश में युवा, किसान और महिला विरोधी कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और कैंपेन चलाए जा रहे हैं। जिसमें पूर्व में महिला मोर्चा द्वारा महिला उत्पीड़न के खिलाफ जयपुर में थाली नाद आंदोलन, झुंझुनू में किसान आक्रोश महा घेराव और 18 जुलाई को अजमेर में आरपीएसी घेराव किया जाएगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।

राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर ने कहा कि गहलोत सरकार ने किसानों के साथ छलावा किया है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों में इस कदर बढोतरी हुई है। आज गांव, शहर घर, बाजार और किसी सार्वजनिक स्थान पर भी सुरक्षित नहीं है। भ्रष्टाचार और पेपर लीक के मामलों से आमजन बदहाल है। इन सभी मुद्दों को लेकर भाजपा की ओर से नहीं सहेगा राजस्थान मुहिम चलाई जा रही है।

प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर ने कहा कि कांग्रेस सरकार झूठ पर झूठ बोल रही है। अपराध बेलगाम है, एनसीआरबी के आंकड़ों को देखिए महिलाओं के ऊपर तेजाब डालना मारकर शव कुंए में डाल देना इस तरह की घटनाएं आए दिन बढ़ रही हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने प्रचार में व्यस्त हैं। महिला अपराधों पर एक शब्द तक नहीं बोलते।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments