Tuesday, August 5, 2025
Google search engine
HomeCrimeपुणे में आईटी इंजीनियर युवती की गोली मारकर हत्या, ओयो होटल में...

पुणे में आईटी इंजीनियर युवती की गोली मारकर हत्या, ओयो होटल में मिला शव, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर के करीब दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस में काम करने वाली 26 वर्षीय महिला इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। पिंपरी-चिंचवड के हिंजवडी इलाके में एक ओयो होटल में इंजीनियर युवती का शव मिला। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि युवती का नाम वंदना द्विवेदी है। उसकी हत्या शनिवार की रात में की गई है। वंदना के सिर में गोली मारी गई है। वारदात की जानकारी मिलने पर हिंजवडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा है। इस बीच, मुंबई पुलिस ने मृतक युवती के कथित प्रेमी ऋषभ निगम को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 26 वर्षीय वंदना द्विवेदी रविवार तड़के हिंजेवाड़ी के लक्ष्मी नगर इलाके में स्थित ओयो होटल के एक कमरे में मृत पाई गई। उसके सिर पर गोली लगी थी। मिली जानकारी के मुताबिक, आईटी इंजीनियर वंदना के कथित बॉयफ्रेंड ऋषभ निगम को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ऋषभ उत्तर प्रदेश के लखनऊ का निवासी है। ऋषभ ने कल इस जघन्य हत्या को अंजाम दिया और फिर मुंबई भाग गया। हालाँकि, मुंबई पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण वह पकड़ा गया। उसे चेकिंग के दौरान मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और हिंजवडी पुलिस को सौंप दिया। उसके पास से एक पिस्तौल बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हत्या के पीछे का कारण प्रेम प्रसंग था। पुलिस को जांच से पता चला है कि वंदना शनिवार शाम में एक व्यक्ति के साथ होटल में आई थी। पिंपरी-चिंचवड पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, शुरुआती जांच से पता चलता है कि मृतक युवती और आरोपी रिलेशनशिप में थे और उनके बीच विवाद चल रहा था। आरोपी ऋषभ ने वंदना के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है। घटना के बाद वह मौके से भाग गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments