Monday, June 30, 2025
Google search engine
HomeCrimeबांद्रा-वर्ली सी लिंक हादसे में मर्सिडीज से टकराने के बाद पिटाई के...

बांद्रा-वर्ली सी लिंक हादसे में मर्सिडीज से टकराने के बाद पिटाई के डर से इनोवा चालक ने बढ़ाई वाहन की रफ्तार

मुंबई। मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि मरने वाले इनोवा में सवार थे और हादसे में घायल दो लोगों की हालत गंभीर है। अधिकारी के मुताबिक, इनोवा में चालक समेत सात लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि ये लोग गुजरात के सूरत से मुंबई की दो दिवसीय यात्रा पर आए थे और वापस जाते समय हादसे के शिकार हो गए। जोन-9 के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कृष्णकांत उपाध्याय ने कहा कि हादसा गुरुवार रात को लगभग 10.15 बजे हुआ और इनोवा कार ने सबसे पहले उस टोल बूथ से लगभग 100 मीटर पहले एक अन्य कार को टक्कर मारी, जो उत्तर की ओर जाने वाले सी लिंक के बांद्रा छोर पर स्थित है। उपाध्याय के अनुसार, इनोवा चालक ने पिटाई के डर से मौके से भागने की कोशिश में गाड़ी की रफ्तार और तेज कर दी। टोल बूथ के पास उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कई अन्य कार में टक्कर मार दी, जिससे नौ लोग घायल हो गए। बाद में, इनोवा में सवार तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। उपाध्याय ने बताया कि इनोवा चालक सहित छह घायलों का इलाज किया जा रहा है और इनमें से दो की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि सी लिंक पर हुए इस हादसे में इनोवा के अलावा पांच और वाहन शामिल थे। उपाध्याय के मुताबिक, इनोवा कार के चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-304 (गैर-इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और हादसे के संबंध में आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments