
मुंबई। मुंबई के बांद्रा पूर्व विधानसभा क्षेत्र के जाने-माने समाजसुधारक गणपत शंकर गांवकर के निधन पर रविवार को सांताक्रुज पूर्व गोलीबार स्थित शांतिनगर सोसायटी में शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।सोसायटी के उपाध्यक्ष व शिवसेना के नेता डॉ. विवेकानंद जाजू ने गणपत गांवकर के साथ बिताए पलों को याद करते हुए उनके सामाजिक योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि गांवकर हमेशा समाज सेवा के लिए समर्पित रहे और जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहते थे।इस शोक सभा में रोशनलाल पगारिया, कैलाश येरणकर, रामकृपाल शर्मा, रवि पुजारी, आजाद खान, अनीता हिरलेकर, महेंद्र, मुस्ताक़ खान, अख्तर बेहराम, निलेश घाघ, संगीत शिर्के, माधवी शिर्के, शमीम अफजल मंसूरी, बंसी गुप्ता, संदीप पाटिल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि दी।गौरतलब है कि गणपत शंकर गांवकर एक सक्रिय समाजसेवी होने के साथ-साथ कामगार नेता भी थे। वे कांग्रेस पार्टी और संभाजी ब्रिगेड में विभागीय सचिव के रूप में कार्यरत रहे, साथ ही तशांगा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष भी थे। वे विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े रहकर लगातार जनसेवा करते रहे।उनके निधन से सामाजिक क्षेत्र में एक बड़ी क्षति मानी जा रही है। उपस्थित लोगों ने कहा कि गणपत गांवकर के कार्यों को जितना सराहा जाए, वह कम है और उनकी स्मृतियां हमेशा समाज को प्रेरित करती रहेंगी।




