Friday, October 18, 2024
Google search engine
HomeMaharashtraमुंबई-आगरा हाईवे पर भीषण हादसा, होटल में घुसा कंटेनर, 12 की मौत,...

मुंबई-आगरा हाईवे पर भीषण हादसा, होटल में घुसा कंटेनर, 12 की मौत, 10 से ज्यादा लोग जख्मी

धुले। मुंबई-आगरा हाईवे पर पलासनेर के पास एक भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है और 10 से ज्यादा लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। ब्रेक फेल हो जाने की वजह से एक कंटेनर तेज रफ्तार में होटल में घुस गया, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक, धुले जिले के शिरपुर तालुका के पलासनेर गांव के पास मंगलवार को दोपहर में एक बेकाबू कंटेनर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस दौरान कंटेनर एक होटल में जा घुसा और पलट गया। हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 15 से 20 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब कथित तौर पर ब्रेक फेल होने के बाद तेज रफ्तार कंटेनर कई वाहनों से टकराया और एक होटल में घुस गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस भीषण हादसे में मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। हादसा आज दोपहर 12 बजे के करीब मुंबई-आगरा हाईवे पर पलासनेर बाईपास पर हुआ। मध्य प्रदेश से धुले की ओर आ रहे 14 पहिया कंटेनर का ब्रेक अचानक फेल हो गया, जिसके बाद चालक उस पर से नियंत्रण खो बैठा। पुलिस-प्रशासन घटनास्थल पर मौजूद है।
हादसा इतना भीषण था कि कंटेनर सड़क किनारे एक होटल में घुस गया और दूसरी तरफ से बाहर निकला। कई वाहनों के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युद्धस्तर पर राहत कार्य शुरू किया। उधर, हादसे की खबर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कंटेनर ने दो मोटरसाइकिलो, एक कार और एक अन्य कंटेनर को पीछे से टक्कर मारी। इसके बाद ट्रक हाईवे पर एक बस स्टैंड के समीप बने एक होटल में जा घुसा और पलट गया। बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे कुछ लोग भी हादसे का शिकार बने है। घायलों का शिरपुर और धुले के अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments