Friday, August 8, 2025
Google search engine
HomeBusinessएस व्ही फाउंडेशन द्वारा किया गया महापौर पुरस्कार पुरस्कृत अंजली शुक्ला का...

एस व्ही फाउंडेशन द्वारा किया गया महापौर पुरस्कार पुरस्कृत अंजली शुक्ला का सम्मान

ठाणे। मां कृपा बैंक्विट हॉल ठाणे पश्चिम में एस व्ही फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुंबई महानगरपालिका महापौर पुरस्कार पुरस्कृत शिक्षिका अंजली डॉ रामजी शुक्ला को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर समाज सेवी रतन मिश्रा ने कहा की श्रीमती अंजली शुक्ला आदर्श शिक्षिका के साथ-साथ समाज सेवा का कार्य भी करती हैं। इस अवसर पर फाउंडेशन के संचालक वशिष्ठ नारायण मिश्रा, पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह, अशोक दुबे, पंकज मिश्रा, डॉ राम जी शुक्ला, नवभारत टाइम्स के पत्रकार अनिल शुक्ला, मानस प्रयास संस्था के महासचिव अरुण शुक्ला, श्री परिवार से के पी मिश्रा, धर्मेंद्र तिवारी, अनिल शुक्ला, श्रीकांत दुबे, संजय मिश्रा, उमाशंकर पांडे, अजीत चौबे, धर्मेंद्र मिश्रा, उमेश मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, अजय मिश्रा, निलेश मिश्रा, निखिल मिश्रा, रंजना मिश्रा एवम रोमा चौबे आदि समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में स्वादिष्ट एवं मधुर व्यंजन का भी लोगों ने आनंद उठाया। कार्यक्रम बड़े ही अच्छे ढंग से संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments