Friday, June 20, 2025
Google search engine
HomeIndiaHaldwani: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत बनेगा विश्व गुरु

Haldwani: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत बनेगा विश्व गुरु

Haldwani

हल्द्वानी:(Haldwani) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Minister Narendra Modi’s) के कार्यकाल के नौ वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के आयोजित किये जा रहे एक माह के महा जनसंपर्क अभियान के तहत संयुक्त मोर्चा सम्मेलन कार्यक्रम में आज हल्द्वानी विधानसभा के हल्द्वानी मंडल स्थित एमबीपीजी लालबहादुर शास्त्री सभागार में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री और पूर्व महामंत्री गजराज बिष्ट मौजूद रहे।

भाजपा के मंडल अध्यक्ष किशोर जोशी की अध्यक्षता में आयोजित वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारम्भ और महा जनसम्पर्क अभियान के वक्ता पूर्व दर्जा राज्यमंत्री और पूर्व प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनेगा।

वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्पूर्ण विधानसभा से पहुंचे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का मुख्य अतिथि गजराज बिष्ट ने फूलमाला से स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी का वरिष्ठ कार्यकर्ता उस भारतीय जनता पार्टी से है जो आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में खड़ी है। यह पांच पीढ़ी के उन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के त्याग और उनके समर्पण के कारण ही सम्भव हुआ है।

उन्होंने कहा कि हम जिस लड़ाई के लिए हम लड़ रहे हैं, वह देश के मान सम्मान की लड़ाई है। यह हमारी तुम्हारी लड़ाई है। हमारी पार्टी ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाई। हमारी सरकार अच्छा काम कर रही है। हम सब कार्यकर्ताओं को इसे जन जन तक पहुंचाने की जरूरत है।

प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के स्वर्णिम युग को लाने के लिए जिम्मेदार सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान और उनको याद करने का उन्हें सौभाग्य मिल रहा है। आज की युवा पीढ़ी उनके मार्गदर्शन में चलकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करने की प्रेरणा लेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments