
पार्टी में दर्जन भर से ज्यादा समाजसेवी लोग जुड़े
गुरुग्राम: (Gurugram) जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रचार सचिव एवं प्रवक्ता दलबीर धनखड़ के कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्योचंद यादव का स्वागत किया। दलबीर धनखड़ ने जिला अध्यक्ष श्योचंद यादव को पगड़ी पहना कर सम्मानित किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्योचंद यादव ने पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह व सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वो पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। वे पार्टी के प्रत्येक वर्कर को साथ लेकर जिले में पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए काम करेंगे।
इस अवसर पर पार्टी की महिला सेल की प्रवक्ता विभा पाण्डेय के प्रयासों से पालम विहार व आसपास के सामाजिक कार्यकर्ता महिलाओं व पुरुषों ने पार्टी जननायक जनता पार्टी ज्वाइन की। जिला अध्यक्ष श्योचंद यादव ने सभी को पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। जजपा में शामिल होने वालों में मुख्य रहे अन्नू आनंद, कमलेश, पूनम, रूचि ठाकुर, रजनी सूद, मोनिका मेहता, मुकेश सिंगला, ई हरिदासन, ओम प्रकाश मोर व आशीष आदि ने पार्टी ज्वाइन की। इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष सतबीर सिंह लाकड़ा, डॉ. सुमित गुप्ता, अशोक चंदू, हल्का अध्यक्ष रतन शर्मा, रमेश बामल, इन्दरपाल सल्ले, महेंद्र सिंह कादियान, गजराज सिंह, आजाद खत्री, आजाद दुहन आदि उपस्थित रहे।



