Friday, October 18, 2024
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशGorakhpur: कार्यकर्ताओं के निलंबन और प्रवेश वर्जित सम्बन्धी आदेश वापसी तक जारी...

Gorakhpur: कार्यकर्ताओं के निलंबन और प्रवेश वर्जित सम्बन्धी आदेश वापसी तक जारी रहेगा प्रदर्शन : मयंक राय

Gorakhpur

छात्र हितों की आवाज से गूंजा विश्वविद्यालय परिसर

गोरखपुर:(Gorakhpur) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) गोरखपुर विश्वविद्यालय इकाई के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। अभाविप कार्यकर्ताओं के निलंबन और प्रवेश वर्जित संबंधित आदेशों की वापसी तक प्रदर्शन जारी रखने का एलान किया। पूरे दिन छात्र हितों की आवाज से विश्वविद्यालय परिसर गुंजता रहा।

अभाविप ने लगातार दूसरे दिन भी विश्वविद्यालय में व्याप्त छात्र समस्याओं के निराकरण और अभाविप कार्यकर्ताओं के निलंबन व प्रवेश वर्जित संबंधित आदेश की वापसी के लिए विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई और विश्वविद्यालय प्रशासन को कोसा गया।

अभाविप गोरक्षप्रांत के सहमंत्री मयंक राय ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का दुर्भाग्य है कि नये शैक्षिक सत्र के प्रारम्भ में ही विश्वविद्यालय के छात्र अपनी कक्षा में होने के जगह सड़कों पर उतरकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। विश्वविद्यालय के शुल्क में पिछले दो वर्षों में बीस गुना की वृद्धि की गई है। यह मुगलकाल में लगने वाले जजिया कर की तरह है। विवि प्रशासन के इस कदम से निर्धन छात्रों को अपनी शिक्षा जारी रखने में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों को लेकर जब अभाविप ने कुलपति का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर प्रदर्शन किया तो इसके जवाब में विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ. सत्यपाल सिंह ने अभाविप के कार्यकर्ताओं पर निलंबन और विश्वविद्यालय में प्रवेश वर्जित करने का फरमान जारी कर दिया। इसके विरुद्ध अभाविप के कार्यकर्ता पिछले दो दिनों से विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के निलंबन और प्रवेश वर्जित संबंधित आदेशों की वापसी तक प्रदर्शन जारी रखेगी।

अभाविप गोरक्ष प्रांत राज्य विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख ऋषभ सिंह ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय अनियमितताओं का अड्डा बन गया है। विश्वविद्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर अभाविप निरंतर संघर्षरत है। यह संघर्ष कार्यकर्ताओं के निलंबन और प्रवेश वर्जित संबंधित आदेश की बहाली तक चलता रहेगा।

इस अवसर पर अर्पित कसौधन, अभिजित शर्मा, सूरज मौर्य, शुभम राव, प्रिंस तिवारी, दुर्गा दत्त, आशीष त्रिपाठी, अभी श्रीवास्तव, विवेक, आलोक, सृजन, सांची, नेहा, महानगर संगठन मंत्री अभिनव, शक्ति, अनुराग, संजीव, पीयूष, चंद्रपाल, रवि , सचिन, वैभव सहित आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments