
बगहा:(garden) प्रखंड बगहा एक के पतिलार पंचायत में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार को पतिलार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह जदयू के वरीय नेता डॉ अभिषेक मिश्रा और बसवरिया पंचायत के मुखिया रौशन तिवारी ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया।
नेताओं ने कहा कि दशकों से हमारा पर्यावरण लगातार प्रदूषित हो रहा है, जिसमें जीव जंतु जलवायु सहित सभी चीजे प्रदूषित हो रही है। जिसका दुष्परिणाम यह है कि आज बहुत सारी चीजें या तो विलुप्त हो रही हैं या फिर मुक्त होने के कगार पर है। जिसकी सबसे बडी वजह पेड़ो की अंधाधुन की जा रही कटाई है।
इसलिए हमलोगों को अधिक से अधिक पेड़ों को लगाना चाहिए, जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहे। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकाल में अभी तक लगभग 32 सौ से अधिक पौधरोपण एक वर्ष में मनरेगा से किया गया है। प्रतिवर्ष अधिक से अधिक पौधे लगाए जायेंगे। बसवरिया मुखिया रौशन तिवारी ने कहा कि हमारे यहां भी पेड़ों की अधिक से अधिक रोपाई की जा रही है। इस अवसर पर समाजसेवी अभय उपाध्याय, नथुनी शुक्ला, ललित राव, कृष्णा पासवान, धुरेंदर यादव सहित कई लोग शामिल रहे।