Saturday, April 4, 2026
Google search engine
HomeCrimeमुंबई में इलेक्ट्रीशियन की आड़ में चल रहा था गांजा कारोबार, 20.7...

मुंबई में इलेक्ट्रीशियन की आड़ में चल रहा था गांजा कारोबार, 20.7 किलो माल के साथ आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो इलेक्ट्रीशियन के काम की आड़ में अवैध रूप से गांजा बेच रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसके पास से 20.7 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद फारूक मोहम्मद हारून खान (32) के रूप में हुई है। उसे आज़ाद मैदान एंटी-नारकोटिक्स सेल ने एक गुप्त सूचना के आधार पर दबोचा। पुलिस के अनुसार, आरोपी वडाला का रहने वाला है और पेशे से इलेक्ट्रीशियन था। हालांकि, जल्दी पैसा कमाने के लालच में उसने करीब एक साल पहले नशीले पदार्थों के अवैध धंधे में कदम रख दिया। आरोपी अपने काम के बहाने अलग-अलग जगहों पर जाता था और “वर्ड-ऑफ-माउथ” के जरिए ग्राहकों का नेटवर्क तैयार करता था। जांच में सामने आया है कि वह गांजे की सप्लाई के लिए अपने दोपहिया वाहन का इस्तेमाल करता था। वह कथित तौर पर पुणे और नवी मुंबई से बड़ी मात्रा में गांजा खरीदकर मुंबई के विभिन्न इलाकों, खासकर न्यू कफ परेड में सप्लाई करता था। पुलिस से बचने के लिए आरोपी रात 1 बजे के बाद ही डिलीवरी करता था, जिससे वह लंबे समय तक गिरफ्त से बाहर रहा। बताया जा रहा है कि वह प्रति किलोग्राम गांजा पर करीब 1,000 रुपए का मुनाफा कमाता था। आरोपी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने यह अवैध रास्ता अपनाया। खास बात यह है कि उसका पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि इस रैकेट में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही, नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन को भी खंगाला जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments