Friday, September 5, 2025
Google search engine
HomeFashionमहाराष्ट्र सदन में गणेशोत्सव: अदिति तटकरे और बुल्गारिया के राजदूत ने किए...

महाराष्ट्र सदन में गणेशोत्सव: अदिति तटकरे और बुल्गारिया के राजदूत ने किए श्री गणेश के दर्शन

नई दिल्ली। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने गुरुवार को महाराष्ट्र सदन में विराजमान श्री गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर आवास आयुक्त आर. विमला ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार पारंपरिक शॉल भेंटकर उनका स्वागत किया। मंत्री तटकरे ने कहा- महाराष्ट्र सदन में पिछले 27-28 वर्षों से गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। यह उत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक है। दिल्ली में गणपति के दर्शन करके बेहद प्रसन्नता हुई। यहाँ लगे स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल को बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है, जो गर्व की बात है। इस अवसर पर भारत में बुल्गारिया के राजदूत निकोलाई यान्कोव भी प्रतिनिधिमंडल के साथ गणपति के दर्शन के लिए उपस्थित हुए। निवास आयुक्त आर. विमला ने उनका स्वागत किया। राजदूत यान्कोव ने स्वयं सहायता समूह की प्रदर्शनी का अवलोकन किया, हस्तशिल्प की प्रशंसा की और उनकी खरीदारी भी की। उन्होंने कहा- गणेशोत्सव भारतीय संस्कृति का अनूठा उत्सव है। यह पहल स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करने का सराहनीय प्रयास है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस यात्रा से भारत-बुल्गारिया सांस्कृतिक संबंध और मजबूत होंगे। गणेशोत्सव के आठवें दिन गायक नितिन सरकटे द्वारा हिंदी और मराठी भक्ति गीतों का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसका उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। महाराष्ट्र सदन में मनाया जा रहा यह गणेशोत्सव देश-विदेश के गणमान्य व्यक्तियों का ध्यान आकर्षित कर रहा है और महाराष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिला रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments