Sunday, September 8, 2024
Google search engine
HomeMaharashtraसमुद्र में डूबी मछुआरों की बोट, 1 की मौत, 1 लापता

समुद्र में डूबी मछुआरों की बोट, 1 की मौत, 1 लापता

मुंबई। मुंबई के वर्सोवा तट (Versova Shore) से लगभग तीन किलोमीटर दूर अरब सागर में दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ है। शनिवार रात में मछली पकड़ कर लौट रही एक नाव समुद्र में डूब (Fishing Boat Capsized) गई। इस नाव पर तीन मछुआरे (Fisherman) सवार थे, जिनमें से एक तैरकर सुरक्षित किनारे आ गया, जबकि एक का शव रविवार को मिला। हालांकि एक अन्य मछुआरे की तलाश अभी भी जारी है। वर्सोवा गांव के देवाची वाडी के विजय बमानिया (35), उस्मानी भंडारी (22) और विनोद गोयल (45) समुद्र में मछली पकड़ने गए थे। शनिवार रात लौटते समय वर्सोवा तट से तीन किमी दूर उनकी नाव पलट गई। घंटों तक तैरकर 35 वर्षीय विजय बामनिया (Vijay Bamania) देर रात किनारे तक पहुंचने में सफल रहे. जबकि 45 वर्षीय विनोद गोयल (Vinod Goel) का शव रविवार सुबह वर्सोवा के सिल्वर बीच (Silver Beach Versova) पर मिला। 22 वर्षीय तीसरे मछुआरे उस्मानी भंडारी (Usmani Bhandari) की तलाश जारी है, जिसके डूबने की आशंका है। वर्सोवा पुलिस के मुताबिक, घटना शनिवार शाम की है जब वर्सोवा गांव (Versova Village) से मछली पकड़ने वाली चार नावें समुद्र में निकलीं थी। प्रत्येक नाव पर तीन मछुआरे थे। वर्सोवा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गणेश पवार ने कहा, “हाई टाइड और तेज़ हवा को देखते हुए चार में से तीन नावें किनारे पर लौट आईं। तट पर पहुंचने के बाद, पता चला कि एक नाव गायब थी। बाद में तैरकर आये विजय बामनिया ने अपनी नाव के पलटने की जानकारी दी। अलर्ट मिलने पर पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड, तटरक्षक बल और अन्य एजेंसियों को सूचित किया और दो लापता मछुआरों की तलाश के लिए अभियान शुरू किया। पुलिस ने कहा कि बामनिया को बहुत अधिक थकान के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments