
मुंबई। बॉलीवुड फिल्म आदिपुरुष को लेकर विवाद के बाद राजनीति शुरू हो गई है। महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ नाना पटोले ने रामायण और महाभारत का जिक्र करते हुए कहा है कि आदिपुरुष में जिस तरह से हनुमान जी का रोल दिखाया गया वो सम्मान जनक नहीं है। ये दोष भाजपा है। इसके लिए पार्टी को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। फिल्म आदिपुरुष के बहाने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ पटोले ने कहा कि कांग्रेस के समय में रामायण और महाभारत सीरियल को फिल्माया गया था। कांग्रेस ने उस समय में रामायण और महाभारत की वास्तविकता रखी थी। बॉलीवुड फिल्म को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा खुद बोलती है कि वो हिंदु की सरकार है। लेकिन हनुमान जी के रोल से वक्तव्य करवाने का पाप भाजपा ने किया है। ये सारा दोष भाजपा का है। ऐसे में पार्टी को माफी मांगनी चाहिए और इस फिल्म(आदिपुरुष) को बैन करना चाहिए।