Friday, October 18, 2024
Google search engine
HomeBusinessरनवे के पास खाना खाने का मामला: इंडिगो और मुंबई एयरपोर्ट को...

रनवे के पास खाना खाने का मामला: इंडिगो और मुंबई एयरपोर्ट को मिला कारण बताओ नोटिस

मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर बैठकर यात्रियों के खाना खाने के मामले में सरकार का एक्शन शुरू हो गया है। आधी रात को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। जबकि मुंबई एयरपोर्ट और एयरलाइन कंपनी इंडिगो को नोटिस भेजा गया है। मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों के रनवे पर खाना खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। नियम के तहत किसी भी यात्री को टरमैक पर ठहरने की अनुमति नहीं होती है, जिससे यह सुरक्षा उल्लंघन की घटना बन जाती है। खबर है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कल आधी रात में ही मंत्रालय के सभी अधिकारियों के साथ बैठक की।
कार्रवाई की चेतावनी
अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में 16 जनवरी को मंत्रालय के ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने इंडिगो और मुंबई एयरपोर्ट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनसे आज ही जवाब मांगा गया है। यदि तय समय में जवाब नहीं दिया गया तो आर्थिक दंड समेत अन्य कार्रवाई शुरू की जाएगी। वीडियो में दिख रहे इंडिगो विमान के यात्रियों को गोवा से दिल्ली जाना था, लेकिन खराब मौसम की वजह से फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया। यात्रियों का कहना है कि फ्लाइट 12 घंटे लेट थी। फ्लाइट के मुंबई में लैंड होने के बाद उन्हें इंडिगो ने उन्हें कोई सुविधाएं नहीं दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments