Tuesday, July 1, 2025
Google search engine
HomeCrimeनवी मुंबई में विदेशी नागरिकों के लिए हिरासत केंद्र बनेगा

नवी मुंबई में विदेशी नागरिकों के लिए हिरासत केंद्र बनेगा

नवी मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने देश में निर्धारित अवधि से अधिक समय तक रहने वाले विदेशी नागरिकों के लिए नवी मुंबई में एक स्थायी हिरासत केंद्र स्थापित करने के प्रस्ताव को शुक्रवार को मंजूरी दे दी। एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने निर्णय लिया कि स्थायी केंद्र नवी मुंबई के बालेगांव में बनाया जाएगा, जबकि अस्थायी हिरासत केंद्र मुंबई के भोईवाड़ा केंद्रीय जेल में बनाया जाएगा। नवी मुंबई केंद्र में 213 कैदियों को रखा जाएगा, जबकि भोईवाड़ा केंद्र में एक समय में 80 व्यक्तियों को रखने की क्षमता होगी। अधिकारी ने बताया कि ऐसे केन्द्रों की आवश्यकता महसूस की गई, क्योंकि कई मामलों में वीजा अवधि से अधिक समय तक भारत में रहने के कारण जेल की सजा काटने के बाद रिहा हुए विदेशी नागरिक विभिन्न कारणों से तुरंत अपने देश वापस नहीं जा पाते।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments